Stgcmi18 others Pages

Saturday, 21 April 2018

कौन है ओबामा फेलोशिप के लिए चुनी गई प्रीति हरमन? Meet Preethi Herman, the only Indian selected for Obama Foundation’s first fellowship

अमेरिका पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा ने अपनी फाउंडेशन के लिए चुने गए 20 नामों की घोषणा कर दी है। वेबसाइट की मानें तो ओबामा फाउंडेशन के लिए 191 देशों के 20,000 लोगों ने अप्लाई किया था। जिसमें से केवल 20 लोगों को चुना गया है। गर्व की बात ये है कि ओबामा फाउंशेन के लिए चुने गए 20 लोगों के नामों में से एक नाम भारतीय महिला का भी है। ग्लोबल सोशल चेंज टैक्नलॉजी(Change.org) की एग्जक्यूटिव डायरेक्टर प्रीति हरमन को ओबामा की फाउंडेशन मेंबर्स में से एक चुना गया है। द ओबामा फाउंडेश ट्विटर हैंडल के जरिए इन सभी नामों की घोषणा सोमवार को की गई।
एक भारतीय के अलावा बाकी 19 लोग जो चुने गए हैं वो अमेरिका, यूके, फिलीपिंस, हंगरी, साउथ अफ्रीका से हैं। यूएस में रहने वाले एक भारतीय मूल के नागरिक नवदीप कांग भी इन 20 लोगों की लिस्ट में शामिल हैं।
ओबामा फाउंडेशन का मेंबर बनने के बाद भारतीय महिला हरमन ने कहा कि मैं दुनियाभर के आविष्कारिक लोगों के साथ काम करने जा रही हूं इसके लिए मैं बहुत खुश और उत्साहित हूं। फाउंडेशन के साथ काम शुरू करने के लिए अब मैं और ज्यादा इंतजार नहीं कर सकती। हरमन ने कहा कि हमारा लक्ष्य आने वाली पीढ़ी को मजबूत करने का है।
join change join us 
save the girl child movement India 

No comments:

Post a Comment