Stgcmi18 others Pages

Sunday, 21 July 2019

Indian Athlete hima das won 5th gold in last 3 week meet this golden girl by kotarjpawan

भारतीय एथलीट हिमा दास का कमाल, एक महीने के भीतर जीता पांचवां गोल्ड by kotarjpawan

नई दिल्ली: भारत की नई उड़न परी हिमा दास ने शनिवार को एक और स्वर्ण पदक अपने नाम किया है. हिमा ने चेकगणराज्य में नोवे मेस्टो नाड मेटुजी ग्रां प्री में महिलाओं की 400 मीटर स्पर्धा में पहला स्थान हासिल किया. हिमा ने अपने ट्विटर अकाउंट पर एक फोटो साझा कर इस बात की जानकारी दी. फोटो के साथ हिमा ने लिखा, "आज (शनिवार को) चेक गणराज्य में 400 मीटर स्पर्धा में शीर्ष स्थान पर रहते हुए रेस का अंत किया."


हिमा ने 52.09 सेकेंड का समय निकाला. हिमा का यह इस महीने कुल पांचवां स्वर्ण पदक है. इससे पहले वे दो जुलाई को यूरोप में, सात जुलाई को कुंटो एथलेटिक्स मीट में, 13 जुलाई को चेक गणराज्य में ही और 17 जुलाई को टाबोर ग्रां प्री में अलग-अलग स्पर्धाओं में स्वर्ण जीत चुकी हैं.

दूसरे स्थान पर भी भारत की वीके विस्मया रहीं जो हिमा से 53 सेकेंड पीछे रहते हुए दूसरे स्थान पर जगह बनाने में सफल रहीं. विस्मया ने 52.48 सेकंड का समय निकाला. तीसरे स्थान पर सरिता बेन गायकवाड़ रहीं जिन्होंने 53.28 सेकेंड का समय निकाला.

No comments:

Post a Comment