Free join stgcmi

Free  join stgcmi
Free Register now
Showing posts with label Hima das. Show all posts
Showing posts with label Hima das. Show all posts

Sunday, 21 July 2019

Indian Athlete hima das won 5th gold in last 3 week meet this golden girl by kotarjpawan

भारतीय एथलीट हिमा दास का कमाल, एक महीने के भीतर जीता पांचवां गोल्ड by kotarjpawan

नई दिल्ली: भारत की नई उड़न परी हिमा दास ने शनिवार को एक और स्वर्ण पदक अपने नाम किया है. हिमा ने चेकगणराज्य में नोवे मेस्टो नाड मेटुजी ग्रां प्री में महिलाओं की 400 मीटर स्पर्धा में पहला स्थान हासिल किया. हिमा ने अपने ट्विटर अकाउंट पर एक फोटो साझा कर इस बात की जानकारी दी. फोटो के साथ हिमा ने लिखा, "आज (शनिवार को) चेक गणराज्य में 400 मीटर स्पर्धा में शीर्ष स्थान पर रहते हुए रेस का अंत किया."


हिमा ने 52.09 सेकेंड का समय निकाला. हिमा का यह इस महीने कुल पांचवां स्वर्ण पदक है. इससे पहले वे दो जुलाई को यूरोप में, सात जुलाई को कुंटो एथलेटिक्स मीट में, 13 जुलाई को चेक गणराज्य में ही और 17 जुलाई को टाबोर ग्रां प्री में अलग-अलग स्पर्धाओं में स्वर्ण जीत चुकी हैं.

दूसरे स्थान पर भी भारत की वीके विस्मया रहीं जो हिमा से 53 सेकेंड पीछे रहते हुए दूसरे स्थान पर जगह बनाने में सफल रहीं. विस्मया ने 52.48 सेकंड का समय निकाला. तीसरे स्थान पर सरिता बेन गायकवाड़ रहीं जिन्होंने 53.28 सेकेंड का समय निकाला.

Sunday, 15 July 2018

did you know hima das goldden girl story #stgcmi exclusive by kotarjpawan

हिमा दास ने रचा इतिहास, ट्रैक इवेंट में गोल्ड मेडल जीतने वाली बनीं पहली भारतीय महिला एथलीट


भारत की उदीयमान एथलीट हिमा दास ने बृहस्पतिवार को फिनलैंड के टेंपेयर शहर में आईएएएफ विश्व अंडर-20 एथलेटिक्स चैंपियनशिप की 400 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रच दिया। हिमा विश्व चैंपियनशिप में किसी भी स्तर पर स्वर्ण पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला एथलीट हैं।


Join change join stgcmi  http://stgcmi18.blogspot.com
यही नहीं वह विश्व चैंपियनशिप की ट्रैक स्पर्धा में पीला तमगा जीते वाली पहली भारतीय (महिला व पुरुष) एथलीट भी बन गईं।18 वर्षीय हिमा ने फाइनल में 51.46 सेकंड का समय निकालकर पहला स्थान हासिल किया। हालांकि यह हिमा का व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ (51.13 सेकंड) प्रदर्शन नहीं है, जो उन्होंने पिछले महीने गवाहाटी में हुई राष्ट्रीय इंटर स्टेट चैंपियनशिप में निकाला था।

इसके साथ ही उन्होंने खुद को स्टार जेवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा के क्लब में शामिल कर लिया। नीरज ने पोलैंड में 2016 में विश्व रिकॉर्ड के साथ स्वर्ण जीता था। हिमा सेमीफाइनल में भी 52.10 सेकंड के समय के साथ शीर्ष पर रहीं थी।


असम की हिमा राष्ट्रमंडल खेलों में छठे स्थान पर रहीं थीं। इसके बाद से वह लगातार अपना समय सुधारती रही हैं। हाल ही में उन्होंने अंतरराज्यीय चैंपियनशिप में भी 51.13 सेकंड के समय के साथ स्वर्ण जीता था। 

ये भी जीत चुकी हैं पदक : हिमा के अलावा जूनियर विश्व चैंपियनशिप में सीमा पूनिया ने 2002 में डिस्कस थ्रो में कांस्य और नवदीप कौर ढिल्लन ने 2014 में डिस्कस थ्रो में ही कांसा जीता था।

'विश्व चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतकर मैं बहुत खुश हूं। मैं सभी देशवासियों और यहां पर मेरा उत्साह बढ़ाने वालों की आभारी हूं।-  हिमा दास'

How to organize stgcmi youthtalk2020

सेव द गर्ल चाइल्ड मूवमेंट इंडिया मे  कालेज स्कूल ngo भेजने लगे है एन्ट्रीज आप भी भेज सकते है बस ये करे How to organize stgcmi youthtalk2...

read this